Samachar Cafe
Breaking
🔴 CM Vishnu Deo Sai on World Bank Report: 12 वर्षों में 50 करोड़ लोगों का गरीबी से बाहर आना बड़ी उपलब्धि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिया श्रेय 🔴 11th All India Telugu Conference Raipur: छत्तीसगढ़ के विकास में तेलुगु समाज का महत्वपूर्ण योगदान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की सराहना 🔴 CM Vishnu Deo Sai Delhi Return: दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कहा- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ के उत्पादों की धूम, संस्कृति को मिल रही वैश्विक पहचान 🔴 Ambikapur Kabra Elephant Movement: उदयपुर में फिर पहुंचा कबरा हाथी, स्कूल बंद और उदयपुर-सलका मार्ग पर आवाजाही प्रभावित 🔴 Chhattisgarh Patwari Strike Postponed: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ सकारात्मक संवाद के बाद पटवारियों की राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित 🔴 JEE Main 2027 and CGBSE 12th Exam Clash: जेईई मेन और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों में टकराव की आशंका, छात्रों ने की कार्यक्रम में समन्वय की मांग 🔴 Dharsiwa Development Works CM Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरसींवा को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात, सेवा संवाद यात्रा का शुभारंभ 🔴 CM Vishnu Deo Sai Mukteshwar Dham Visit: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 Raigarh Marigold Farming Success: गेंदा फूल की खेती से लाखों कमा रहे विद्याधर पटेल, छत्तीसगढ़ व ओडिशा के कई जिलों में हो रही आपूर्ति 🔴 Road Accident Video: बिलासपुर-अंबिकापुर हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में फंसी कार को घसीटता रहा चालक; युवती की मौत, 8 घायल 🔴 CM Vishnu Deo Sai on World Bank Report: 12 वर्षों में 50 करोड़ लोगों का गरीबी से बाहर आना बड़ी उपलब्धि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिया श्रेय 🔴 11th All India Telugu Conference Raipur: छत्तीसगढ़ के विकास में तेलुगु समाज का महत्वपूर्ण योगदान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की सराहना 🔴 CM Vishnu Deo Sai Delhi Return: दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कहा- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ के उत्पादों की धूम, संस्कृति को मिल रही वैश्विक पहचान 🔴 Ambikapur Kabra Elephant Movement: उदयपुर में फिर पहुंचा कबरा हाथी, स्कूल बंद और उदयपुर-सलका मार्ग पर आवाजाही प्रभावित 🔴 Chhattisgarh Patwari Strike Postponed: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ सकारात्मक संवाद के बाद पटवारियों की राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित 🔴 JEE Main 2027 and CGBSE 12th Exam Clash: जेईई मेन और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों में टकराव की आशंका, छात्रों ने की कार्यक्रम में समन्वय की मांग 🔴 Dharsiwa Development Works CM Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरसींवा को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात, सेवा संवाद यात्रा का शुभारंभ 🔴 CM Vishnu Deo Sai Mukteshwar Dham Visit: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 Raigarh Marigold Farming Success: गेंदा फूल की खेती से लाखों कमा रहे विद्याधर पटेल, छत्तीसगढ़ व ओडिशा के कई जिलों में हो रही आपूर्ति 🔴 Road Accident Video: बिलासपुर-अंबिकापुर हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में फंसी कार को घसीटता रहा चालक; युवती की मौत, 8 घायल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Chhattisgarh Patwari Strike Postponed: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय क...
Chhattisgarh Patwari Strike Postponed: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ सकारात्मक संवाद के बाद पटवारियों की राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Patwari Strike Postponed: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ सकारात्मक संवाद के बाद पटवारियों की राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित

Samachar Cafe Desk 22 November 2026
Share :

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और सकारात्मक संवाद के बाद छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने अपनी राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा कर दी है। इस निर्णय से प्रदेश भर में राजस्व संबंधी कार्यों और धान खरीदी प्रक्रिया के दौरान उत्पन्न हो रही प्रशासनिक अड़चनों के समाप्त होने की उम्मीद है।

​राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से औपचारिक मुलाकात की और अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों की समस्याओं को धैर्य और सहानुभूतिपूर्वक सुनते हुए स्पष्ट कहा कि कर्मचारियों की उचित मांगों का समाधान संवाद और आपसी समझ के माध्यम से ही होना चाहिए तथा राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है।

​चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पटवारियों की वेतन विसंगति और पदोन्नति से जुड़ी प्रमुख मांगों के परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने के निर्देश दिए। यह समिति संबंधित मांगों के सभी प्रशासनिक और वित्तीय पहलुओं का गहन परीक्षण कर उनके यथोचित निराकरण के संबंध में अपनी अनुशंसाएं शासन को सौंपेगी।

​इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने हड़ताल की अवधि के दौरान की गई प्रशासनिक कार्यवाहियों के संबंध में भी सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शासन और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय से ही जनकल्याणकारी योजनाओं और राजस्व सेवाओं का लाभ आम नागरिकों तक समयबद्ध रूप से पहुंच सकता है।

​मुख्यमंत्री द्वारा मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाने और उच्चस्तरीय समिति के गठन का निर्देश दिए जाने पर छत्तीसगढ़ पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त किया तथा तत्काल प्रभाव से हड़ताल स्थगित कर काम पर लौटने का ऐलान किया।