अपनी पसंद की खबर खोजें
बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के भटचौरा गांव में 21 वर्षीय लॉ छात्रा द्वारा कीटनाशक का सेवन करने के बाद मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घर में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद छात्रा ने यह कदम उठाया।
घटना के बाद छात्रा की तबीयत गंभीर हो गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया गया। हालांकि, उपचार के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल विवाद की पूरी परिस्थितियों और छात्रा द्वारा उठाए गए कदम के पीछे की वजहों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।