Samachar Cafe
Breaking
🔴 CM Vishnu Deo Sai on World Bank Report: 12 वर्षों में 50 करोड़ लोगों का गरीबी से बाहर आना बड़ी उपलब्धि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिया श्रेय 🔴 11th All India Telugu Conference Raipur: छत्तीसगढ़ के विकास में तेलुगु समाज का महत्वपूर्ण योगदान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की सराहना 🔴 CM Vishnu Deo Sai Delhi Return: दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कहा- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ के उत्पादों की धूम, संस्कृति को मिल रही वैश्विक पहचान 🔴 Ambikapur Kabra Elephant Movement: उदयपुर में फिर पहुंचा कबरा हाथी, स्कूल बंद और उदयपुर-सलका मार्ग पर आवाजाही प्रभावित 🔴 Chhattisgarh Patwari Strike Postponed: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ सकारात्मक संवाद के बाद पटवारियों की राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित 🔴 JEE Main 2027 and CGBSE 12th Exam Clash: जेईई मेन और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों में टकराव की आशंका, छात्रों ने की कार्यक्रम में समन्वय की मांग 🔴 Dharsiwa Development Works CM Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरसींवा को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात, सेवा संवाद यात्रा का शुभारंभ 🔴 CM Vishnu Deo Sai Mukteshwar Dham Visit: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 Raigarh Marigold Farming Success: गेंदा फूल की खेती से लाखों कमा रहे विद्याधर पटेल, छत्तीसगढ़ व ओडिशा के कई जिलों में हो रही आपूर्ति 🔴 Road Accident Video: बिलासपुर-अंबिकापुर हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में फंसी कार को घसीटता रहा चालक; युवती की मौत, 8 घायल 🔴 CM Vishnu Deo Sai on World Bank Report: 12 वर्षों में 50 करोड़ लोगों का गरीबी से बाहर आना बड़ी उपलब्धि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिया श्रेय 🔴 11th All India Telugu Conference Raipur: छत्तीसगढ़ के विकास में तेलुगु समाज का महत्वपूर्ण योगदान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की सराहना 🔴 CM Vishnu Deo Sai Delhi Return: दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कहा- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ के उत्पादों की धूम, संस्कृति को मिल रही वैश्विक पहचान 🔴 Ambikapur Kabra Elephant Movement: उदयपुर में फिर पहुंचा कबरा हाथी, स्कूल बंद और उदयपुर-सलका मार्ग पर आवाजाही प्रभावित 🔴 Chhattisgarh Patwari Strike Postponed: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ सकारात्मक संवाद के बाद पटवारियों की राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित 🔴 JEE Main 2027 and CGBSE 12th Exam Clash: जेईई मेन और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों में टकराव की आशंका, छात्रों ने की कार्यक्रम में समन्वय की मांग 🔴 Dharsiwa Development Works CM Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरसींवा को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात, सेवा संवाद यात्रा का शुभारंभ 🔴 CM Vishnu Deo Sai Mukteshwar Dham Visit: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 Raigarh Marigold Farming Success: गेंदा फूल की खेती से लाखों कमा रहे विद्याधर पटेल, छत्तीसगढ़ व ओडिशा के कई जिलों में हो रही आपूर्ति 🔴 Road Accident Video: बिलासपुर-अंबिकापुर हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में फंसी कार को घसीटता रहा चालक; युवती की मौत, 8 घायल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Dantewada Janjatiya Gaurav Vatika: दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव...
Dantewada Janjatiya Gaurav Vatika: दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने दिए मेला-मड़ई संरक्षण के निर्देश
छत्तीसगढ़

Dantewada Janjatiya Gaurav Vatika: दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने दिए मेला-मड़ई संरक्षण के निर्देश

Samachar Cafe Desk 22 November 2026
Share :

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में जनजातीय समाज के महानायकों के संघर्ष, त्याग और बलिदान की गाथाओं से नई पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य से जनजातीय गौरव वाटिका विकसित की जाएगी। वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर स्थित मेंडका डोबरा मैदान में आयोजित जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।

​समारोह के दौरान मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। उन्होंने 17 नवंबर 1913 को मानगढ़ पहाड़ी पर संत गोविंद गुरु के नेतृत्व में हुए भील जनजातीय आंदोलन व गोलीबारी की घटना, कोमाराम भीम, अल्लूरी सीताराम राजू और रानी कमलापति के योगदान का स्मरण करते हुए ऐतिहासिक विरासत के सम्मान पर जोर दिया।

​जनजातीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण को लेकर केदार कश्यप ने दंतेवाड़ा में जनजातीय गौरव वाटिका विकसित करने के लिए वन विभाग को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्कूली बच्चों को छत्तीसगढ़ के जनजातीय संग्रहालय का भ्रमण कराने की व्यवस्था करने तथा पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण और बेहतर आयोजन के लिए कलेक्टर को विस्तृत रूपरेखा बनाने के निर्देश दिए गए।

​कार्यक्रम में विधायक चैतराम अटामी ने जनजातीय लोककला और परंपराओं के संरक्षण पर बल दिया, जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी ने भगवान बिरसा मुंडा सहित अन्य महानायकों के योगदान को याद किया। इस अवसर पर पद्मश्री सम्मानित डॉ. बुधरी ताती और डॉ. रामचंद्र गोडबोले को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों और उपलब्धि हासिल करने वाले स्कूली विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

​समारोह में जनजातीय संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और विभिन्न विभागों ने प्रदर्शनी के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख, मांझी-चालकी, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, अधिकारी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।