Samachar Cafe
Breaking
🔴 Ambikapur Development Review: डिप्टी CM अरुण साव ने सरगुजा-सूरजपुर के विकास कार्यों की समीक्षा की, त्योहारों से पहले सड़कें दुरुस्त करने के निर्देश 🔴 Nana Patekar Death: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में गोवा में निधन; अंतिम संस्कार आज 🔴 Chhattisgarh Electricity Relief: 31 दिसंबर तक बिजली बिल समाधान योजना का बढ़ा लाभ, 65 हजार उपभोक्ताओं को ₹19.46 करोड़ की राहत 🔴 Mahtari Vandan Yojana: 67.38 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची 32वीं किस्त, दुर्ग को ₹218.48 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात 🔴 Raipur Ganja Seizure: 24 घंटे में 1.27 क्विंटल गांजा जब्त, 64 लाख की खेप के साथ 6 पकड़े गए 🔴 Lightning Strike: कोटा क्षेत्र में आकाशीय बिजली का कहर, अलग-अलग घटनाओं में तीन किसानों की मौत 🔴 तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 🔴 Bastar Cooperative Summit: जगदलपुर में ‘सहकार से समृद्धि’ राष्ट्रीय वर्कशॉप का आगाज, दूरदराज क्षेत्रों तक विकास पहुंचाने पर मंथन 🔴 Kondagaon Anganwadi Program: बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर वन मंत्री केदार कश्यप ने दिया विशेष जोर 🔴 Ambikapur Cleanliness Inspection: स्कूटी से शहर का जायजा लेने निकले डिप्टी CM अरुण साव, सफाई और निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश 🔴 Ambikapur Development Review: डिप्टी CM अरुण साव ने सरगुजा-सूरजपुर के विकास कार्यों की समीक्षा की, त्योहारों से पहले सड़कें दुरुस्त करने के निर्देश 🔴 Nana Patekar Death: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में गोवा में निधन; अंतिम संस्कार आज 🔴 Chhattisgarh Electricity Relief: 31 दिसंबर तक बिजली बिल समाधान योजना का बढ़ा लाभ, 65 हजार उपभोक्ताओं को ₹19.46 करोड़ की राहत 🔴 Mahtari Vandan Yojana: 67.38 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची 32वीं किस्त, दुर्ग को ₹218.48 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात 🔴 Raipur Ganja Seizure: 24 घंटे में 1.27 क्विंटल गांजा जब्त, 64 लाख की खेप के साथ 6 पकड़े गए 🔴 Lightning Strike: कोटा क्षेत्र में आकाशीय बिजली का कहर, अलग-अलग घटनाओं में तीन किसानों की मौत 🔴 तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 🔴 Bastar Cooperative Summit: जगदलपुर में ‘सहकार से समृद्धि’ राष्ट्रीय वर्कशॉप का आगाज, दूरदराज क्षेत्रों तक विकास पहुंचाने पर मंथन 🔴 Kondagaon Anganwadi Program: बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर वन मंत्री केदार कश्यप ने दिया विशेष जोर 🔴 Ambikapur Cleanliness Inspection: स्कूटी से शहर का जायजा लेने निकले डिप्टी CM अरुण साव, सफाई और निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मु...
तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Samachar Cafe Desk 08 October 2026
Share :

रायपुर, 08 अक्टूबर 2026। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर चल रही चर्चाओं पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा है। चौक के नाम में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया जाएगा और इसके मूल स्वरूप के साथ भी कोई छेड़छाड़ नहीं होगी।

मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि प्रदेश के 38 स्थानों पर ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ विकसित करने की घोषणा की गई है। इनमें रायपुर का तेलीबांधा चौक भी शामिल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तेलीबांधा चौक को केवल ‘सेवा ज्योति संकल्प’ की भावना के अनुरूप विकसित किया जाएगा। इसे लेकर किसी भी तरह का भ्रम नहीं होना चाहिए।

जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी इस अवसर को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में मनाया जा रहा है।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री गुरुवार को दुर्ग में आयोजित ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की माताओं-बहनों के लिए संचालित महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश की सभी माताओं और बहनों को शुभकामनाएं दीं।

दुर्ग जिले को मिलेगी विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम के अवसर पर दुर्ग जिले को विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की सौगात भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना के साथ राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के प्रत्येक क्षेत्र और हर वर्ग के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।