Samachar Cafe
Breaking
🔴 Ambikapur Development Review: डिप्टी CM अरुण साव ने सरगुजा-सूरजपुर के विकास कार्यों की समीक्षा की, त्योहारों से पहले सड़कें दुरुस्त करने के निर्देश 🔴 Nana Patekar Death: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में गोवा में निधन; अंतिम संस्कार आज 🔴 Chhattisgarh Electricity Relief: 31 दिसंबर तक बिजली बिल समाधान योजना का बढ़ा लाभ, 65 हजार उपभोक्ताओं को ₹19.46 करोड़ की राहत 🔴 Mahtari Vandan Yojana: 67.38 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची 32वीं किस्त, दुर्ग को ₹218.48 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात 🔴 Raipur Ganja Seizure: 24 घंटे में 1.27 क्विंटल गांजा जब्त, 64 लाख की खेप के साथ 6 पकड़े गए 🔴 Lightning Strike: कोटा क्षेत्र में आकाशीय बिजली का कहर, अलग-अलग घटनाओं में तीन किसानों की मौत 🔴 तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 🔴 Bastar Cooperative Summit: जगदलपुर में ‘सहकार से समृद्धि’ राष्ट्रीय वर्कशॉप का आगाज, दूरदराज क्षेत्रों तक विकास पहुंचाने पर मंथन 🔴 Kondagaon Anganwadi Program: बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर वन मंत्री केदार कश्यप ने दिया विशेष जोर 🔴 Ambikapur Cleanliness Inspection: स्कूटी से शहर का जायजा लेने निकले डिप्टी CM अरुण साव, सफाई और निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश 🔴 Ambikapur Development Review: डिप्टी CM अरुण साव ने सरगुजा-सूरजपुर के विकास कार्यों की समीक्षा की, त्योहारों से पहले सड़कें दुरुस्त करने के निर्देश 🔴 Nana Patekar Death: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में गोवा में निधन; अंतिम संस्कार आज 🔴 Chhattisgarh Electricity Relief: 31 दिसंबर तक बिजली बिल समाधान योजना का बढ़ा लाभ, 65 हजार उपभोक्ताओं को ₹19.46 करोड़ की राहत 🔴 Mahtari Vandan Yojana: 67.38 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची 32वीं किस्त, दुर्ग को ₹218.48 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात 🔴 Raipur Ganja Seizure: 24 घंटे में 1.27 क्विंटल गांजा जब्त, 64 लाख की खेप के साथ 6 पकड़े गए 🔴 Lightning Strike: कोटा क्षेत्र में आकाशीय बिजली का कहर, अलग-अलग घटनाओं में तीन किसानों की मौत 🔴 तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 🔴 Bastar Cooperative Summit: जगदलपुर में ‘सहकार से समृद्धि’ राष्ट्रीय वर्कशॉप का आगाज, दूरदराज क्षेत्रों तक विकास पहुंचाने पर मंथन 🔴 Kondagaon Anganwadi Program: बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर वन मंत्री केदार कश्यप ने दिया विशेष जोर 🔴 Ambikapur Cleanliness Inspection: स्कूटी से शहर का जायजा लेने निकले डिप्टी CM अरुण साव, सफाई और निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम अपराध Bijapur Naxal Leaflet Case: नक्सली पर्चे फेंककर दहशत फैलाने का आरोप...
Bijapur Naxal Leaflet Case: नक्सली पर्चे फेंककर दहशत फैलाने का आरोप, जमीन विवाद के बाद दो गिरफ्तार
अपराध

Bijapur Naxal Leaflet Case: नक्सली पर्चे फेंककर दहशत फैलाने का आरोप, जमीन विवाद के बाद दो गिरफ्तार

Samachar Cafe Desk 08 October 2026
Share :

बीजापुर। जिले के आवापल्ली थाना क्षेत्र के ग्राम मुरदंडा में नक्सली पर्चे फेंककर ग्रामीणों के बीच भय का माहौल बनाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप मड़कम और नागेश बोड़के के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों पर माओवादियों के नाम पर धमकी भरे पर्चे तैयार कर गांव में फेंकने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक, 7 अक्टूबर को ग्राम मुरदंडा में कुल 7 धमकी भरे पर्चे मिले थे। इन पर्चों में सरपंच नारायण काका, उपसरपंच नारायण कचलम और ग्रामीण जयमूर्ति चापड़ी को धमकी दी गई थी। पर्चे मिलने की सूचना के बाद आवापल्ली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।

जमीन पर कब्जे से जुड़ा सामने आया विवाद

पुलिस की जांच में सामने आया कि गांव में स्कूल भवन निर्माण के लिए निर्धारित जमीन से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई थी। इसी कार्रवाई से जुड़े विवाद के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर माओवादियों की आड़ लेकर धमकी भरे पर्चे तैयार किए और उन्हें गांव में फेंका। पुलिस के अनुसार, इसका उद्देश्य ग्रामीणों में भय का माहौल पैदा करना था।

पूछताछ में साजिश से जुड़े तथ्य सामने आने का दावा

जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संदीप मड़कम और नागेश बोड़के को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में नक्सली पर्चे तैयार करने के पीछे की कथित साजिश और जमीन विवाद से जुड़े कई तथ्य सामने आए हैं। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।