Samachar Cafe
Breaking
🔴 CG State Creator Awards 2026: छत्तीसगढ़ के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर हैं हमारे कंटेंट क्रिएटर्स, सीएम साय ने पॉडकास्ट शैली में किया युवा क्रिएटर्स से संवाद 🔴 CG Science & Technology Review: नवा रायपुर में साइंस सिटी की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सिकॉस्ट की प्रयोगशालाओं को विश्वविद्यालयों से जोड़ा जाएगा 🔴 CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Raipur: रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन का आयोजन, सीएम साय ने दिव्यांगजनों को प्राथमिकता से सुन बांटे ट्राइसाइकिल 🔴 CG Mukhyamantri Grih Pravesh Samman Yojana: मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना के नियमों में बड़ा बदलाव, सरकारी किस्त मिलने में देरी से अब प्रभावित नहीं होगी पात्रता 🔴 CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Hearing Aid: जनदर्शन में 30 साल से सुनने की समस्या से जूझ रहे 83 वर्षीय बुजुर्ग को तत्काल मिला श्रवण यंत्र और चश्मा, बोले- अब सब साफ सुनाई दे रहा 🔴 CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Treatment Aid: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश के पैरों का पूरा ऑपरेशन, जनदर्शन में बुजुर्ग दादी की गुहार पर दिखाई संवेदनशीलता 🔴 CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Raipur: ‘जनदर्शन’ में जरूरतमंदों की समस्याओं पर सीएम विष्णु देव साय की त्वरित पहल, इलाज और पढ़ाई के लिए तत्काल सहायता के निर्देश 🔴 Ambikapur Football Tournament Rajesh Agrawal: अंबिकापुर में फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुए मंत्री राजेश अग्रवाल, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह; कहा- खेलों से मजबूत होती है एकता और अनुशासन 🔴 CG Aajeevika Dabri Construction Campaign: आजीविका डबरियों से बदल रही गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत अधिक 15 हजार डबरियों का निर्माण; चालू वर्ष में 23 हजार को मंजूरी 🔴 CG Industrial Growth Press Conference Lakhanlal Dewangan: उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़, 3 साल में लगे 3,271 नए उद्योग और मिले 8.85 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव 🔴 CG State Creator Awards 2026: छत्तीसगढ़ के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर हैं हमारे कंटेंट क्रिएटर्स, सीएम साय ने पॉडकास्ट शैली में किया युवा क्रिएटर्स से संवाद 🔴 CG Science & Technology Review: नवा रायपुर में साइंस सिटी की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सिकॉस्ट की प्रयोगशालाओं को विश्वविद्यालयों से जोड़ा जाएगा 🔴 CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Raipur: रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन का आयोजन, सीएम साय ने दिव्यांगजनों को प्राथमिकता से सुन बांटे ट्राइसाइकिल 🔴 CG Mukhyamantri Grih Pravesh Samman Yojana: मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना के नियमों में बड़ा बदलाव, सरकारी किस्त मिलने में देरी से अब प्रभावित नहीं होगी पात्रता 🔴 CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Hearing Aid: जनदर्शन में 30 साल से सुनने की समस्या से जूझ रहे 83 वर्षीय बुजुर्ग को तत्काल मिला श्रवण यंत्र और चश्मा, बोले- अब सब साफ सुनाई दे रहा 🔴 CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Treatment Aid: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश के पैरों का पूरा ऑपरेशन, जनदर्शन में बुजुर्ग दादी की गुहार पर दिखाई संवेदनशीलता 🔴 CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Raipur: ‘जनदर्शन’ में जरूरतमंदों की समस्याओं पर सीएम विष्णु देव साय की त्वरित पहल, इलाज और पढ़ाई के लिए तत्काल सहायता के निर्देश 🔴 Ambikapur Football Tournament Rajesh Agrawal: अंबिकापुर में फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुए मंत्री राजेश अग्रवाल, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह; कहा- खेलों से मजबूत होती है एकता और अनुशासन 🔴 CG Aajeevika Dabri Construction Campaign: आजीविका डबरियों से बदल रही गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत अधिक 15 हजार डबरियों का निर्माण; चालू वर्ष में 23 हजार को मंजूरी 🔴 CG Industrial Growth Press Conference Lakhanlal Dewangan: उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़, 3 साल में लगे 3,271 नए उद्योग और मिले 8.85 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ CG DMF State Monitoring Committee Meeting Vikas Sheel: डीएमएफ फंड स...
CG DMF State Monitoring Committee Meeting Vikas Sheel: डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता, मुख्य सचिव विकासशील ने दिए तीन वर्षीय कार्ययोजना के निर्देश
छत्तीसगढ़

CG DMF State Monitoring Committee Meeting Vikas Sheel: डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता, मुख्य सचिव विकासशील ने दिए तीन वर्षीय कार्ययोजना के निर्देश

Samachar Cafe Desk 26 November 2026
Share :

रायपुर। मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) की राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत डीएमएफ फंड के उपयोग, विकास कार्यों की प्रगति और आगामी कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने स्थानीय जरूरतों के सर्वेक्षण, योजनाओं की मैपिंग और परिणाम आधारित क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।

​तीन वर्षीय कार्ययोजना और कार्यों का दोहराव रोकने पर बल

​मुख्य सचिव ने कहा कि डीएमएफ फंड का उपयोग खनन प्रभावित क्षेत्रों के स्थानीय लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए किया जाए। इसके लिए स्थानीय आवश्यकताओं का सर्वेक्षण कर तीन वर्षीय कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए, जिसमें गांवों की जरूरतों, उपलब्ध सुविधाओं, अधोसंरचना और प्रस्तावित कार्यों का स्पष्ट विवरण शामिल हो। उन्होंने राज्य बजट की योजनाओं और डीएमएफ के कार्यों की मैपिंग व तुलनात्मक समीक्षा करने को कहा, ताकि संसाधनों का बेहतर उपयोग हो और कार्यों का दोहराव न हो। साथ ही प्रत्येक जिले में यह आकलन करने के निर्देश दिए गए कि कौन से गांव बुनियादी सुविधाओं से संतृप्त हो चुके हैं और किन गांवों में विकास कार्यों की आवश्यकता है।

​ग्राम सभाओं में जानकारी, गुणात्मक आकलन और पारदर्शिता

​बैठक में पिछली एक्शन टेकन रिपोर्ट, एलडब्ल्यूई प्रभावित जिलों में फंड वितरण, अंतर-जिला वितरण के लिए खदानों की सूची व साझा व्यवस्था, वार्षिक ऑडिट, पीएमयू तैनाती और सोशल ऑडिट पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने वित्तीय वर्ष के अंत में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित कर डीएमएफ कार्यों व व्यय की जानकारी साझा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल, पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला-बाल कल्याण, वृद्धजन व दिव्यांगजन कल्याण, कौशल विकास, स्वच्छता, पशुपालन और कृषि क्षेत्रों की समीक्षा करते हुए केवल वित्तीय खर्च के बजाय जमीनी लाभ और जीवन स्तर पर प्रभाव के गुणात्मक विश्लेषण पर बल दिया।

​सीजी डीएमएफ पोर्टल 2.0 के लिए लगेंगे क्यूआर कोड

​पारदर्शिता बढ़ाने और सीजी डीएमएफ पोर्टल 2.0 के प्रचार-प्रसार के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों, पंचायत भवनों और सामुदायिक भवनों जैसी सार्वजनिक परिसंपत्तियों पर क्यूआर कोड लगाने के निर्देश दिए गए। इन्हें स्कैन कर नागरिक संबंधित परिसंपत्ति और पोर्टल के माध्यम से विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

​बैठक में अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, प्रमुख सचिव डॉ. रोहित यादव एवं डॉ. कमलप्रीत सिंह, खनिज साधन विभाग के सचिव पी. दयानंद, एस. प्रकाश, मोहम्मद कैसर अब्दुल हक तथा डॉ. सारांश मित्तर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।