Samachar Cafe
Breaking
🔴 CG State Creator Awards 2026: छत्तीसगढ़ के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर हैं हमारे कंटेंट क्रिएटर्स, सीएम साय ने पॉडकास्ट शैली में किया युवा क्रिएटर्स से संवाद 🔴 CG Science & Technology Review: नवा रायपुर में साइंस सिटी की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सिकॉस्ट की प्रयोगशालाओं को विश्वविद्यालयों से जोड़ा जाएगा 🔴 CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Raipur: रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन का आयोजन, सीएम साय ने दिव्यांगजनों को प्राथमिकता से सुन बांटे ट्राइसाइकिल 🔴 CG Mukhyamantri Grih Pravesh Samman Yojana: मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना के नियमों में बड़ा बदलाव, सरकारी किस्त मिलने में देरी से अब प्रभावित नहीं होगी पात्रता 🔴 CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Hearing Aid: जनदर्शन में 30 साल से सुनने की समस्या से जूझ रहे 83 वर्षीय बुजुर्ग को तत्काल मिला श्रवण यंत्र और चश्मा, बोले- अब सब साफ सुनाई दे रहा 🔴 CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Treatment Aid: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश के पैरों का पूरा ऑपरेशन, जनदर्शन में बुजुर्ग दादी की गुहार पर दिखाई संवेदनशीलता 🔴 CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Raipur: ‘जनदर्शन’ में जरूरतमंदों की समस्याओं पर सीएम विष्णु देव साय की त्वरित पहल, इलाज और पढ़ाई के लिए तत्काल सहायता के निर्देश 🔴 Ambikapur Football Tournament Rajesh Agrawal: अंबिकापुर में फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुए मंत्री राजेश अग्रवाल, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह; कहा- खेलों से मजबूत होती है एकता और अनुशासन 🔴 CG Aajeevika Dabri Construction Campaign: आजीविका डबरियों से बदल रही गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत अधिक 15 हजार डबरियों का निर्माण; चालू वर्ष में 23 हजार को मंजूरी 🔴 CG Industrial Growth Press Conference Lakhanlal Dewangan: उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़, 3 साल में लगे 3,271 नए उद्योग और मिले 8.85 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव 🔴 CG State Creator Awards 2026: छत्तीसगढ़ के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर हैं हमारे कंटेंट क्रिएटर्स, सीएम साय ने पॉडकास्ट शैली में किया युवा क्रिएटर्स से संवाद 🔴 CG Science & Technology Review: नवा रायपुर में साइंस सिटी की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सिकॉस्ट की प्रयोगशालाओं को विश्वविद्यालयों से जोड़ा जाएगा 🔴 CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Raipur: रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन का आयोजन, सीएम साय ने दिव्यांगजनों को प्राथमिकता से सुन बांटे ट्राइसाइकिल 🔴 CG Mukhyamantri Grih Pravesh Samman Yojana: मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना के नियमों में बड़ा बदलाव, सरकारी किस्त मिलने में देरी से अब प्रभावित नहीं होगी पात्रता 🔴 CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Hearing Aid: जनदर्शन में 30 साल से सुनने की समस्या से जूझ रहे 83 वर्षीय बुजुर्ग को तत्काल मिला श्रवण यंत्र और चश्मा, बोले- अब सब साफ सुनाई दे रहा 🔴 CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Treatment Aid: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश के पैरों का पूरा ऑपरेशन, जनदर्शन में बुजुर्ग दादी की गुहार पर दिखाई संवेदनशीलता 🔴 CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Raipur: ‘जनदर्शन’ में जरूरतमंदों की समस्याओं पर सीएम विष्णु देव साय की त्वरित पहल, इलाज और पढ़ाई के लिए तत्काल सहायता के निर्देश 🔴 Ambikapur Football Tournament Rajesh Agrawal: अंबिकापुर में फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुए मंत्री राजेश अग्रवाल, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह; कहा- खेलों से मजबूत होती है एकता और अनुशासन 🔴 CG Aajeevika Dabri Construction Campaign: आजीविका डबरियों से बदल रही गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत अधिक 15 हजार डबरियों का निर्माण; चालू वर्ष में 23 हजार को मंजूरी 🔴 CG Industrial Growth Press Conference Lakhanlal Dewangan: उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़, 3 साल में लगे 3,271 नए उद्योग और मिले 8.85 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Treatment Aid: मुख्यमंत्री विष्णु देव ...
CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Treatment Aid: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश के पैरों का पूरा ऑपरेशन, जनदर्शन में बुजुर्ग दादी की गुहार पर दिखाई संवेदनशीलता
छत्तीसगढ़

CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Treatment Aid: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश के पैरों का पूरा ऑपरेशन, जनदर्शन में बुजुर्ग दादी की गुहार पर दिखाई संवेदनशीलता

Samachar Cafe Desk 26 November 2026
Share :

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से एक जरूरतमंद परिवार को बड़ी राहत मिली है। आमानाका क्षेत्र के कुकुरबेड़ा निवासी अमित कोटांगले अपनी बुजुर्ग माता हिरकना बाई कोटांगले के साथ छह वर्षीय बेटे छयांश के पैरों के ऑपरेशन के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर मुख्यमंत्री से मिले। मुख्यमंत्री साय ने परिवार की व्यथा को गंभीरता से सुना और तत्काल उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

​आर्थिक तंगी के कारण अटका था छोटे बेटे का ऑपरेशन

​अमित कोटांगले ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके दोनों बेटों को जन्म से ही पैरों में चलने-फिरने की समस्या है। काफी कठिनाइयों के बीच उन्होंने बड़े बेटे का ऑपरेशन करवाया, जिसके बाद वह अब स्वस्थ है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण छोटे बेटे छयांश का ऑपरेशन नहीं हो पा रहा था। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उनकी पत्नी का निधन हो चुका है और वे अपनी बुजुर्ग माता व बहन के साथ मिलकर दोनों बच्चों की परवरिश और घर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

​सीएम के निर्देश पर उपचार के लिए सहायता प्रक्रिया शुरू

​परिवार की कठिन परिस्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बालक छयांश के पैरों के ऑपरेशन और बेहतर उपचार के लिए आवश्यक सहायता की तत्काल व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रशासनिक अमले ने बच्चे के उपचार के लिए सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।