Samachar Cafe
Breaking
🔴 CG State Creator Awards 2026: छत्तीसगढ़ के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर हैं हमारे कंटेंट क्रिएटर्स, सीएम साय ने पॉडकास्ट शैली में किया युवा क्रिएटर्स से संवाद 🔴 CG Science & Technology Review: नवा रायपुर में साइंस सिटी की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सिकॉस्ट की प्रयोगशालाओं को विश्वविद्यालयों से जोड़ा जाएगा 🔴 CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Raipur: रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन का आयोजन, सीएम साय ने दिव्यांगजनों को प्राथमिकता से सुन बांटे ट्राइसाइकिल 🔴 CG Mukhyamantri Grih Pravesh Samman Yojana: मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना के नियमों में बड़ा बदलाव, सरकारी किस्त मिलने में देरी से अब प्रभावित नहीं होगी पात्रता 🔴 CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Hearing Aid: जनदर्शन में 30 साल से सुनने की समस्या से जूझ रहे 83 वर्षीय बुजुर्ग को तत्काल मिला श्रवण यंत्र और चश्मा, बोले- अब सब साफ सुनाई दे रहा 🔴 CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Treatment Aid: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश के पैरों का पूरा ऑपरेशन, जनदर्शन में बुजुर्ग दादी की गुहार पर दिखाई संवेदनशीलता 🔴 CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Raipur: ‘जनदर्शन’ में जरूरतमंदों की समस्याओं पर सीएम विष्णु देव साय की त्वरित पहल, इलाज और पढ़ाई के लिए तत्काल सहायता के निर्देश 🔴 Ambikapur Football Tournament Rajesh Agrawal: अंबिकापुर में फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुए मंत्री राजेश अग्रवाल, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह; कहा- खेलों से मजबूत होती है एकता और अनुशासन 🔴 CG Aajeevika Dabri Construction Campaign: आजीविका डबरियों से बदल रही गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत अधिक 15 हजार डबरियों का निर्माण; चालू वर्ष में 23 हजार को मंजूरी 🔴 CG Industrial Growth Press Conference Lakhanlal Dewangan: उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़, 3 साल में लगे 3,271 नए उद्योग और मिले 8.85 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव 🔴 CG State Creator Awards 2026: छत्तीसगढ़ के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर हैं हमारे कंटेंट क्रिएटर्स, सीएम साय ने पॉडकास्ट शैली में किया युवा क्रिएटर्स से संवाद 🔴 CG Science & Technology Review: नवा रायपुर में साइंस सिटी की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सिकॉस्ट की प्रयोगशालाओं को विश्वविद्यालयों से जोड़ा जाएगा 🔴 CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Raipur: रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन का आयोजन, सीएम साय ने दिव्यांगजनों को प्राथमिकता से सुन बांटे ट्राइसाइकिल 🔴 CG Mukhyamantri Grih Pravesh Samman Yojana: मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना के नियमों में बड़ा बदलाव, सरकारी किस्त मिलने में देरी से अब प्रभावित नहीं होगी पात्रता 🔴 CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Hearing Aid: जनदर्शन में 30 साल से सुनने की समस्या से जूझ रहे 83 वर्षीय बुजुर्ग को तत्काल मिला श्रवण यंत्र और चश्मा, बोले- अब सब साफ सुनाई दे रहा 🔴 CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Treatment Aid: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश के पैरों का पूरा ऑपरेशन, जनदर्शन में बुजुर्ग दादी की गुहार पर दिखाई संवेदनशीलता 🔴 CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Raipur: ‘जनदर्शन’ में जरूरतमंदों की समस्याओं पर सीएम विष्णु देव साय की त्वरित पहल, इलाज और पढ़ाई के लिए तत्काल सहायता के निर्देश 🔴 Ambikapur Football Tournament Rajesh Agrawal: अंबिकापुर में फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुए मंत्री राजेश अग्रवाल, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह; कहा- खेलों से मजबूत होती है एकता और अनुशासन 🔴 CG Aajeevika Dabri Construction Campaign: आजीविका डबरियों से बदल रही गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत अधिक 15 हजार डबरियों का निर्माण; चालू वर्ष में 23 हजार को मंजूरी 🔴 CG Industrial Growth Press Conference Lakhanlal Dewangan: उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़, 3 साल में लगे 3,271 नए उद्योग और मिले 8.85 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ CG Science & Technology Review: नवा रायपुर में साइंस सिटी की प्रक्र...
CG Science & Technology Review: नवा रायपुर में साइंस सिटी की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सिकॉस्ट की प्रयोगशालाओं को विश्वविद्यालयों से जोड़ा जाएगा
छत्तीसगढ़

CG Science & Technology Review: नवा रायपुर में साइंस सिटी की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सिकॉस्ट की प्रयोगशालाओं को विश्वविद्यालयों से जोड़ा जाएगा

Samachar Cafe Desk 26 November 2026
Share :

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर अटल नगर स्थित महानदी भवन में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (सिकॉस्ट) तथा छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उप मुख्यमंत्री एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में वैज्ञानिक सोच, अनुसंधान एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने के साथ आधुनिक तकनीक का उपयोग जनकल्याण और राज्य के विकास में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

​नवा रायपुर में बनेगी आधुनिक साइंस सिटी, 7-डी थिएटर और स्पेस गैलेरी की सुविधा

​मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश में प्रस्तावित साइंस सिटी की स्थापना के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि नवा रायपुर में प्रस्तावित साइंस सिटी में 7-डी थिएटर, टाइम मशीन सिम्युलेटर, प्लेनेटेरियम, स्पेस एंड एस्ट्रोनॉमी गैलेरी, ऑन एयर विज्ञान पार्क, द ग्रीन गार्डियन, स्पेस ओडिसी, साइंस ऑन स्फीयर, डिजिटल पैनोरमा, ऑडिटोरियम और रिन्यूएबल एनर्जी पार्क विकसित किए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इससे विज्ञान में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी यह प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनेगा।

​सिकॉस्ट की प्रयोगशालाओं से जुड़ेंगे विश्वविद्यालय, सूरजपुर में एस्ट्रो साइंस पार्क

​मुख्यमंत्री ने सिकॉस्ट में स्थापित विभिन्न केंद्रीय प्रयोगशालाओं को प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों से जोड़ने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को अनुसंधान का सीधा लाभ मिल सके। बैठक में विज्ञान केंद्र में स्थापित की जा रही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) गैलेरी तथा सूरजपुर जिले के मायापुर में कर्क रेखा गुजरने वाले क्षेत्र में प्रस्तावित एस्ट्रो साइंस पार्क के निर्माण पर भी चर्चा हुई।

​विभागों की जरूरतों के अनुरूप परियोजनाएं और बौद्धिक संपदा संरक्षण पर जोर

​मुख्यमंत्री साय ने कृषि, ग्रामीण विकास, पर्यावरण, राजस्व, बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन, भू-अभिलेख प्रबंधन और निर्माण कार्यों की निगरानी में आधुनिक वैज्ञानिक संसाधनों का अधिक उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग की स्ववित्तपोषण संभावनाओं को बढ़ाने और निजी संस्थाओं को भी तकनीकी सहयोग प्रदान करने को कहा।

​इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं, शोधकर्ताओं और नवाचारकर्ताओं को पेटेंट सहित विभिन्न बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) प्राप्त करने में आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में आईपीआर सहायता के लिए जारी टोल-फ्री नंबर तथा ग्रामीण अंचलों में जागरूकता फैलाने के लिए चलित विज्ञान जागरूकता बस के संचालन पर भी चर्चा हुई।

​बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुबोध कुमार सिंह, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा तथा सिकॉस्ट के महानिदेशक प्रशांत कविश्वर सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।