अपनी पसंद की खबर खोजें
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे नागरिकों से सीधे संवाद कर रहे हैं।
दिव्यांगजनों को प्राथमिकता, जरूरतमंदों को बांटे ट्राइसाइकिल
जनदर्शन में मुख्यमंत्री साय दिव्यांगजनों से प्राथमिकता के आधार पर मुलाकात कर रहे हैं। वे दिव्यांगजनों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुन रहे हैं और अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दे रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल भी वितरित किए।
चिकित्सा सहायता के आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
जनदर्शन में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और चिकित्सा सहायता के लिए आवेदन लेकर पहुंचे जरूरतमंदों से भी मुख्यमंत्री मुलाकात कर रहे हैं। संबंधित मामलों में तत्काल राहत और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है। जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ शासन के वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौजूद हैं।