Samachar Cafe
Breaking
🔴 CG State Creator Awards 2026: छत्तीसगढ़ के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर हैं हमारे कंटेंट क्रिएटर्स, सीएम साय ने पॉडकास्ट शैली में किया युवा क्रिएटर्स से संवाद 🔴 CG Science & Technology Review: नवा रायपुर में साइंस सिटी की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सिकॉस्ट की प्रयोगशालाओं को विश्वविद्यालयों से जोड़ा जाएगा 🔴 CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Raipur: रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन का आयोजन, सीएम साय ने दिव्यांगजनों को प्राथमिकता से सुन बांटे ट्राइसाइकिल 🔴 CG Mukhyamantri Grih Pravesh Samman Yojana: मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना के नियमों में बड़ा बदलाव, सरकारी किस्त मिलने में देरी से अब प्रभावित नहीं होगी पात्रता 🔴 CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Hearing Aid: जनदर्शन में 30 साल से सुनने की समस्या से जूझ रहे 83 वर्षीय बुजुर्ग को तत्काल मिला श्रवण यंत्र और चश्मा, बोले- अब सब साफ सुनाई दे रहा 🔴 CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Treatment Aid: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश के पैरों का पूरा ऑपरेशन, जनदर्शन में बुजुर्ग दादी की गुहार पर दिखाई संवेदनशीलता 🔴 CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Raipur: ‘जनदर्शन’ में जरूरतमंदों की समस्याओं पर सीएम विष्णु देव साय की त्वरित पहल, इलाज और पढ़ाई के लिए तत्काल सहायता के निर्देश 🔴 Ambikapur Football Tournament Rajesh Agrawal: अंबिकापुर में फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुए मंत्री राजेश अग्रवाल, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह; कहा- खेलों से मजबूत होती है एकता और अनुशासन 🔴 CG Aajeevika Dabri Construction Campaign: आजीविका डबरियों से बदल रही गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत अधिक 15 हजार डबरियों का निर्माण; चालू वर्ष में 23 हजार को मंजूरी 🔴 CG Industrial Growth Press Conference Lakhanlal Dewangan: उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़, 3 साल में लगे 3,271 नए उद्योग और मिले 8.85 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव 🔴 CG State Creator Awards 2026: छत्तीसगढ़ के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर हैं हमारे कंटेंट क्रिएटर्स, सीएम साय ने पॉडकास्ट शैली में किया युवा क्रिएटर्स से संवाद 🔴 CG Science & Technology Review: नवा रायपुर में साइंस सिटी की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सिकॉस्ट की प्रयोगशालाओं को विश्वविद्यालयों से जोड़ा जाएगा 🔴 CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Raipur: रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन का आयोजन, सीएम साय ने दिव्यांगजनों को प्राथमिकता से सुन बांटे ट्राइसाइकिल 🔴 CG Mukhyamantri Grih Pravesh Samman Yojana: मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना के नियमों में बड़ा बदलाव, सरकारी किस्त मिलने में देरी से अब प्रभावित नहीं होगी पात्रता 🔴 CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Hearing Aid: जनदर्शन में 30 साल से सुनने की समस्या से जूझ रहे 83 वर्षीय बुजुर्ग को तत्काल मिला श्रवण यंत्र और चश्मा, बोले- अब सब साफ सुनाई दे रहा 🔴 CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Treatment Aid: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश के पैरों का पूरा ऑपरेशन, जनदर्शन में बुजुर्ग दादी की गुहार पर दिखाई संवेदनशीलता 🔴 CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Raipur: ‘जनदर्शन’ में जरूरतमंदों की समस्याओं पर सीएम विष्णु देव साय की त्वरित पहल, इलाज और पढ़ाई के लिए तत्काल सहायता के निर्देश 🔴 Ambikapur Football Tournament Rajesh Agrawal: अंबिकापुर में फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुए मंत्री राजेश अग्रवाल, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह; कहा- खेलों से मजबूत होती है एकता और अनुशासन 🔴 CG Aajeevika Dabri Construction Campaign: आजीविका डबरियों से बदल रही गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत अधिक 15 हजार डबरियों का निर्माण; चालू वर्ष में 23 हजार को मंजूरी 🔴 CG Industrial Growth Press Conference Lakhanlal Dewangan: उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़, 3 साल में लगे 3,271 नए उद्योग और मिले 8.85 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Raipur: ‘जनदर्शन’ में जरूरतमंदों की सम...
CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Raipur: ‘जनदर्शन’ में जरूरतमंदों की समस्याओं पर सीएम विष्णु देव साय की त्वरित पहल, इलाज और पढ़ाई के लिए तत्काल सहायता के निर्देश
छत्तीसगढ़

CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Raipur: ‘जनदर्शन’ में जरूरतमंदों की समस्याओं पर सीएम विष्णु देव साय की त्वरित पहल, इलाज और पढ़ाई के लिए तत्काल सहायता के निर्देश

Samachar Cafe Desk 26 November 2026
Share :

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आज आयोजित ‘जनदर्शन’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं संवेदनशीलता के साथ सुनीं और मौके पर ही समाधान की पहल की। मुख्यमंत्री ने कई जरूरतमंदों के लिए तत्काल आर्थिक सहायता स्वीकृत की और अधिकारियों को सभी आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

​पिता के निधन के बाद पढ़ाई के लिए संघर्ष कर रही जशपुर की फरहीन को मिला भरोसा

​जशपुर से अपनी मां के साथ पहुंची फरहीन ने मुख्यमंत्री को परिवार की आर्थिक कठिनाइयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके पिता वर्ष 2018 से कैंसर से पीड़ित थे और लंबे इलाज में परिवार की पूरी जमा पूंजी खर्च हो गई। वर्ष 2025 में पिता के निधन के बाद परिवार के सामने घर गिरवी रखने तक की स्थिति आ गई है, जिससे उनकी पढ़ाई जारी रखना चुनौती बन गया है। मुख्यमंत्री साय ने फरहीन को ढांढस बंधाते हुए पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

​तीन वर्षीय पार्थ की आंखों और छह वर्षीय छयांश के पैरों का होगा इलाज

​राजनांदगांव से अपने तीन वर्षीय बेटे पार्थ साहू को लेकर पहुंची पूर्णिमा साहू ने बताया कि समय से पहले जन्म लेने के कारण पार्थ शारीरिक रूप से कमजोर है और चिकित्सकों ने उसे मोतियाबिंद की समस्या बताते हुए आंखों में लेंस प्रत्यारोपण पर लाखों रुपये का खर्च बताया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पार्थ के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

​इसी तरह रायपुर के आमानाका क्षेत्र के कुकुरबेड़ा निवासी अमित कोटांगले अपनी बुजुर्ग माता हिरकना बाई कोटांगले के साथ छह वर्षीय बेटे छयांश के पैरों के ऑपरेशन की गुहार लेकर पहुंचे। आर्थिक तंगी के कारण बच्चे का ऑपरेशन नहीं हो पा रहा था। मुख्यमंत्री ने परिवार की परिस्थितियों को देखते हुए छयांश के तत्काल उपचार के निर्देश दिए।

​30 वर्षों बाद साफ सुन सके 83 वर्षीय परसराम, बुजुर्गों को मिले श्रवण यंत्र

​कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड के भलपहरी, हरदी बाजार निवासी 83 वर्षीय परसराम राठौर पिछले 30 वर्षों से कम सुनाई देने की समस्या से जूझ रहे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें मौके पर ही श्रवण यंत्र प्रदान किया और आंखों की कमजोरी की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग को जांच कर चश्मा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। श्रवण यंत्र मिलने के बाद राठौर वर्षों बाद साफ आवाजें सुन सके। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने भाटापारा के बलवंत सिंह यादव को भी श्रवण यंत्र प्रदान किया।

​मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का निराकरण इस प्रकार सुनिश्चित किया जाए कि जरूरतमंद नागरिकों को अनावश्यक भटकना न पड़े।