Samachar Cafe
Breaking
🔴 Janjal Water Scheme: करोड़ों की नल-जल योजना बनी शोपीस, दो साल बाद भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी 🔴 Crime News: टोनाटार गांव में घर के भीतर महिला की लाश मिलने से सनसनी, पति की तलाश में जुटी पुलिस 🔴 Chhattisgarh Teacher Recruitment 2026: सहायक शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव, अब दिव्यांग अभ्यर्थी भी कर सकेंगे आवेदन 🔴 Crime News: चोरी के पैसों से खरीदी क्रेटा, किस्त चुकाने के लिए फिर करने लगा चोरी; मास्टरमाइंड समेत 3 आरोपी गिरफ्तार 🔴 Crime News: कोल्हूआ नाले में मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका 🔴 Crime News: अस्पताल के स्पेशल वार्ड में मोबाइल चलाता मिला दुष्कर्म का आरोपी, पुलिस की निगरानी पर उठे सवाल 🔴 Ram Van Gaman Path Development: छत्तीसगढ़ में 2029 तक विकसित होंगे 31 राम वनगमन स्थल, बनेंगे आश्रय गृह और सीता रसोई 🔴 Agriculture Achievement: प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना में दंतेवाड़ा को राष्ट्रीय सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई 🔴 Manendragarh Crime News: जमीन बेचने के विवाद में पिता की हत्या का आरोप, 27 वर्षीय बेटा गिरफ्तार 🔴 Khairagarh Job Fair: छत्तीसगढ़ में 660 से अधिक पदों पर भर्ती का मौका, 13 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला 🔴 Janjal Water Scheme: करोड़ों की नल-जल योजना बनी शोपीस, दो साल बाद भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी 🔴 Crime News: टोनाटार गांव में घर के भीतर महिला की लाश मिलने से सनसनी, पति की तलाश में जुटी पुलिस 🔴 Chhattisgarh Teacher Recruitment 2026: सहायक शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव, अब दिव्यांग अभ्यर्थी भी कर सकेंगे आवेदन 🔴 Crime News: चोरी के पैसों से खरीदी क्रेटा, किस्त चुकाने के लिए फिर करने लगा चोरी; मास्टरमाइंड समेत 3 आरोपी गिरफ्तार 🔴 Crime News: कोल्हूआ नाले में मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका 🔴 Crime News: अस्पताल के स्पेशल वार्ड में मोबाइल चलाता मिला दुष्कर्म का आरोपी, पुलिस की निगरानी पर उठे सवाल 🔴 Ram Van Gaman Path Development: छत्तीसगढ़ में 2029 तक विकसित होंगे 31 राम वनगमन स्थल, बनेंगे आश्रय गृह और सीता रसोई 🔴 Agriculture Achievement: प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना में दंतेवाड़ा को राष्ट्रीय सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई 🔴 Manendragarh Crime News: जमीन बेचने के विवाद में पिता की हत्या का आरोप, 27 वर्षीय बेटा गिरफ्तार 🔴 Khairagarh Job Fair: छत्तीसगढ़ में 660 से अधिक पदों पर भर्ती का मौका, 13 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Chhattisgarh Teacher Recruitment 2026: सहायक शिक्षक भर्ती में बड़ा ...
Chhattisgarh Teacher Recruitment 2026: सहायक शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव, अब दिव्यांग अभ्यर्थी भी कर सकेंगे आवेदन
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Teacher Recruitment 2026: सहायक शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव, अब दिव्यांग अभ्यर्थी भी कर सकेंगे आवेदन

Samachar Cafe Desk 12 October 2026
Share :

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती-2026 को लेकर महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है। उच्च न्यायालय के आदेश के पालन में लोक शिक्षण संचालनालय ने भर्ती के विस्तृत विज्ञापन के लिए शुद्धि पत्र जारी किया है। इसके तहत दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित और सेरेब्रल पाल्सी श्रेणी के दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी ऑनलाइन आवेदन करने का अवसर मिलेगा। इन अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की तारीख छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा अलग से घोषित की जाएगी।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद पात्रता में संशोधन

स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत शासकीय स्कूलों में सहायक शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए 24 जुलाई 2026 को विस्तृत भर्ती विज्ञापन जारी किया गया था। इस विज्ञापन के संबंध में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में याचिका क्रमांक WPS No. 6783 of 2026 (मीनाक्षी मंगलकर एवं अन्य बनाम छत्तीसगढ़ शासन एवं अन्य) दायर की गई थी। न्यायालय ने 9 अक्टूबर 2026 को इस मामले में निर्णय पारित किया। इसके अनुपालन में लोक शिक्षण संचालनालय ने भर्ती विज्ञापन में संशोधन किया है।

दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित और सेरेब्रल पाल्सी श्रेणी को शामिल किया गया

जारी शुद्धि पत्र के अनुसार, समाज कल्याण विभाग की 11 सितंबर 2026 की संशोधित अधिसूचना के अनुरूप सहायक शिक्षक पद के लिए चिह्नित उपयुक्त दिव्यांगता श्रेणियों में ब्लाइंड (B), डेफ (D) और सेरेब्रल पाल्सी (CP) को शामिल किया गया है। इसके साथ ही भर्ती के विस्तृत विज्ञापन की कंडिका 05 के उपखंड (iv) को विलोपित कर दिया गया है।

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित पदों का समूहवार और श्रेणीवार वितरण भी सामान्य प्रशासन विभाग के 5 मार्च 2019 के निर्देशों के अनुरूप जारी किया गया है। इसमें दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित, अस्थिबाधित और बहुदिव्यांगता से संबंधित समूहों के लिए आरक्षित पदों का विवरण स्पष्ट किया गया है।

सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती

सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के तहत कुल 2292 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इनमें ई-संवर्ग के 795 और टी-संवर्ग के 1497 पद शामिल हैं।

ई-संवर्ग के जिले: रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, बलौदाबाजार-भाटापारा, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, रायगढ़ और बिलासपुर।

टी-संवर्ग के जिले: बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, कांकेर, नारायणपुर, सुकमा, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, कोरिया, जशपुर, कोरबा, रायगढ़, गरियाबंद और बालोद।

आवेदन की तारीख अलग से होगी जारी

लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि ब्लाइंड (B), डेफ (D) और सेरेब्रल पाल्सी (CP) श्रेणी के दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा अलग से घोषित की जाएगी। इसलिए संबंधित अभ्यर्थियों को आवेदन की नई तारीख से जुड़ी आधिकारिक सूचना पर नजर रखनी चाहिए।

संचालनालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि 24 जुलाई 2026 को जारी मूल भर्ती विज्ञापन की अन्य सभी शर्तें और कंडिकाएं पहले की तरह लागू रहेंगी। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले संशोधित शुद्धि पत्र और मूल विज्ञापन में दिए गए पात्रता संबंधी निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।