Samachar Cafe
Breaking
🔴 Farmers Paddy Procurement: मैं स्वयं किसान का बेटा हूं, खेती की कठिनाइयों को समझता हूं- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले किसानों को भी मिलेगा अंतर की राशि का लाभ 🔴 CG PWD Review Meeting Mukesh Kumar Bansal: निविदा स्वीकृति के बाद चयनित एजेंसी को 15 दिनों में कार्यादेश जारी करने के निर्देश, मुख्य अभियंताओं को सप्ताह में दो दिन फील्ड निरीक्षण करने कहा 🔴 CG Paddy Procurement ICC Monitoring: आईसीसी कमांड से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, प्रदेश में 40,453 क्विंटल धान जब्त और 1,362 अलर्ट जारी 🔴 CM Vishnu Deo Sai Constitution Day Raipur: संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; ‘संविधान से सुशासन तक’ पुस्तक का किया विमोचन 🔴 CM Vishnu Deo Sai Vision Interview: सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से छत्तीसगढ़ में विकास का नया अध्याय, सीएम विष्णुदेव साय ने गिनाई तीन साल की उपलब्धियां और विजन 🔴 CM Vishnu Deo Sai Garhphuljhar Nanak Sagar: गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; नानकसागर के विकास के लिए 1 करोड़ रुपये की घोषणा 🔴 CG State Creator Awards 2026: छत्तीसगढ़ के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर हैं हमारे कंटेंट क्रिएटर्स, सीएम साय ने पॉडकास्ट शैली में किया युवा क्रिएटर्स से संवाद 🔴 CG Science & Technology Review: नवा रायपुर में साइंस सिटी की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सिकॉस्ट की प्रयोगशालाओं को विश्वविद्यालयों से जोड़ा जाएगा 🔴 CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Raipur: रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन का आयोजन, सीएम साय ने दिव्यांगजनों को प्राथमिकता से सुन बांटे ट्राइसाइकिल 🔴 CG Mukhyamantri Grih Pravesh Samman Yojana: मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना के नियमों में बड़ा बदलाव, सरकारी किस्त मिलने में देरी से अब प्रभावित नहीं होगी पात्रता 🔴 Farmers Paddy Procurement: मैं स्वयं किसान का बेटा हूं, खेती की कठिनाइयों को समझता हूं- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले किसानों को भी मिलेगा अंतर की राशि का लाभ 🔴 CG PWD Review Meeting Mukesh Kumar Bansal: निविदा स्वीकृति के बाद चयनित एजेंसी को 15 दिनों में कार्यादेश जारी करने के निर्देश, मुख्य अभियंताओं को सप्ताह में दो दिन फील्ड निरीक्षण करने कहा 🔴 CG Paddy Procurement ICC Monitoring: आईसीसी कमांड से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, प्रदेश में 40,453 क्विंटल धान जब्त और 1,362 अलर्ट जारी 🔴 CM Vishnu Deo Sai Constitution Day Raipur: संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; ‘संविधान से सुशासन तक’ पुस्तक का किया विमोचन 🔴 CM Vishnu Deo Sai Vision Interview: सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से छत्तीसगढ़ में विकास का नया अध्याय, सीएम विष्णुदेव साय ने गिनाई तीन साल की उपलब्धियां और विजन 🔴 CM Vishnu Deo Sai Garhphuljhar Nanak Sagar: गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; नानकसागर के विकास के लिए 1 करोड़ रुपये की घोषणा 🔴 CG State Creator Awards 2026: छत्तीसगढ़ के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर हैं हमारे कंटेंट क्रिएटर्स, सीएम साय ने पॉडकास्ट शैली में किया युवा क्रिएटर्स से संवाद 🔴 CG Science & Technology Review: नवा रायपुर में साइंस सिटी की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सिकॉस्ट की प्रयोगशालाओं को विश्वविद्यालयों से जोड़ा जाएगा 🔴 CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Raipur: रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन का आयोजन, सीएम साय ने दिव्यांगजनों को प्राथमिकता से सुन बांटे ट्राइसाइकिल 🔴 CG Mukhyamantri Grih Pravesh Samman Yojana: मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना के नियमों में बड़ा बदलाव, सरकारी किस्त मिलने में देरी से अब प्रभावित नहीं होगी पात्रता

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ CM Vishnu Deo Sai Garhphuljhar Nanak Sagar: गढ़फुलझर को आस्था, अध्य...
CM Vishnu Deo Sai Garhphuljhar Nanak Sagar: गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; नानकसागर के विकास के लिए 1 करोड़ रुपये की घोषणा
छत्तीसगढ़

CM Vishnu Deo Sai Garhphuljhar Nanak Sagar: गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; नानकसागर के विकास के लिए 1 करोड़ रुपये की घोषणा

Samachar Cafe Desk 27 November 2026
Share :

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि गुरु नानक देव जी की पावन स्मृतियों से जुड़ा महासमुंद जिले का गढ़फुलझर छत्तीसगढ़ की अनमोल आध्यात्मिक और ऐतिहासिक धरोहर है और इस पवित्र स्थल को आस्था, अध्यात्म, सेवा तथा सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। आज महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत गढ़फुलझर स्थित ऐतिहासिक नानक सागर साहिब गुरुद्वारे में सिख समाज द्वारा आयोजित विशेष कीर्तन समागम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारे में मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए अरदास की तथा शबद कीर्तन का श्रवण किया।

​नानकसागर के विकास के लिए एक करोड़ रुपये, अंबेडकर भवन और उद्यान की घोषणा

​मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर नानकसागर के विकास के लिए एक करोड़ रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में सर्वसुविधायुक्त अंबेडकर भवन और सार्वजनिक उद्यान के निर्माण का भी ऐलान किया, ताकि धार्मिक, सामाजिक और सार्वजनिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें और गढ़फुलझर की पहचान एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में सुदृढ़ हो।

​साझा आस्था, लंगर परंपरा और सामाजिक समरसता का संदेश

​मुख्यमंत्री ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है कि लगभग पांच शताब्दी पूर्व प्रथम सिख गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पावन चरण इस धरती पर पड़े थे और तत्कालीन राजा भैंना द्वारा पांच एकड़ भूमि दान किए जाने का प्रसंग इस क्षेत्र की उदारता और सद्भाव की परंपरा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि गढ़फुलझर सिख समाज, कोलता समाज और आदिवासी समाज सहित सभी समुदायों की साझा आस्था और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। गुरुद्वारों की लंगर सेवा को सामाजिक समानता और मानवीय एकता का उदाहरण बताते हुए उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का प्रेम, करुणा और ‘सरबत दा भला’ का संदेश संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है।

​बसना विधायक ने बताया गौरवशाली विरासत, कई जनप्रतिनिधि व संत रहे मौजूद

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बसना विधायक संपत अग्रवाल ने कहा कि लगभग 500 वर्ष पूर्व गुरु नानक देव जी के आगमन और प्रवास की स्मृतियां गढ़फुलझर को विशेष महत्व प्रदान करती हैं तथा मुख्यमंत्री की घोषणाओं से नानकसागर व क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर जत्थेदार बाबा साहिब सिंह, राज्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सवन्नी, छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा सहित सिख व अन्य समाजों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।