Samachar Cafe
Breaking
🔴 Janjal Water Scheme: करोड़ों की नल-जल योजना बनी शोपीस, दो साल बाद भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी 🔴 Crime News: टोनाटार गांव में घर के भीतर महिला की लाश मिलने से सनसनी, पति की तलाश में जुटी पुलिस 🔴 Manendragarh Crime News: जमीन बेचने के विवाद में पिता की हत्या का आरोप, 27 वर्षीय बेटा गिरफ्तार 🔴 Khairagarh Job Fair: छत्तीसगढ़ में 660 से अधिक पदों पर भर्ती का मौका, 13 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला 🔴 Chhattisgarh Sports News: नवा रायपुर में खुलेगी पुलेला गोपीचंद की बैडमिंटन अकादमी, खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण 🔴 Chhattisgarh Health News: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन को मिलेगी नई उम्मीद, मुख्यमंत्री साय ने इलाज के लिए मंजूर किए 12 लाख रुपये 🔴 Dhamtari News: ‘निदान-03’ शिविर से दिव्यांगजनों को मिली नई राह, 632 लोगों ने लिया हिस्सा; सहायक उपकरणों से आसान होगी जिंदगी 🔴 Crime News: अमलीडीह में 18 वर्षीय युवक की हत्या, पेपर कटर से हमला कर आरोपी फरार 🔴 Surajpur Crime News: सूरजपुर में मां-बेटे की संदिग्ध मौत से सनसनी, सड़क किनारे मिला 18 वर्षीय युवक का शव; घर में मृत मिली शिक्षिका मां 🔴 Chhattisgarh Cabinet News: पीएम मोदी के 25 साल के नेतृत्व पर मंत्रिपरिषद का अभिनंदन प्रस्ताव, पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षक के 36 पदों पर भर्ती को मंजूरी 🔴 Janjal Water Scheme: करोड़ों की नल-जल योजना बनी शोपीस, दो साल बाद भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी 🔴 Crime News: टोनाटार गांव में घर के भीतर महिला की लाश मिलने से सनसनी, पति की तलाश में जुटी पुलिस 🔴 Manendragarh Crime News: जमीन बेचने के विवाद में पिता की हत्या का आरोप, 27 वर्षीय बेटा गिरफ्तार 🔴 Khairagarh Job Fair: छत्तीसगढ़ में 660 से अधिक पदों पर भर्ती का मौका, 13 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला 🔴 Chhattisgarh Sports News: नवा रायपुर में खुलेगी पुलेला गोपीचंद की बैडमिंटन अकादमी, खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण 🔴 Chhattisgarh Health News: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन को मिलेगी नई उम्मीद, मुख्यमंत्री साय ने इलाज के लिए मंजूर किए 12 लाख रुपये 🔴 Dhamtari News: ‘निदान-03’ शिविर से दिव्यांगजनों को मिली नई राह, 632 लोगों ने लिया हिस्सा; सहायक उपकरणों से आसान होगी जिंदगी 🔴 Crime News: अमलीडीह में 18 वर्षीय युवक की हत्या, पेपर कटर से हमला कर आरोपी फरार 🔴 Surajpur Crime News: सूरजपुर में मां-बेटे की संदिग्ध मौत से सनसनी, सड़क किनारे मिला 18 वर्षीय युवक का शव; घर में मृत मिली शिक्षिका मां 🔴 Chhattisgarh Cabinet News: पीएम मोदी के 25 साल के नेतृत्व पर मंत्रिपरिषद का अभिनंदन प्रस्ताव, पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षक के 36 पदों पर भर्ती को मंजूरी

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम अपराध Crime News: टोनाटार गांव में घर के भीतर महिला की लाश मिलने से सनसनी...
Crime News: टोनाटार गांव में घर के भीतर महिला की लाश मिलने से सनसनी, पति की तलाश में जुटी पुलिस
अपराध

Crime News: टोनाटार गांव में घर के भीतर महिला की लाश मिलने से सनसनी, पति की तलाश में जुटी पुलिस

Samachar Cafe Desk 12 October 2026
Share :

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के टोनाटार गांव में 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके ही घर में बिस्तर पर मिला। शरीर पर गंभीर चोटों के निशान और कमरे में फैले खून को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद से महिला का पति लापता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान रोहनी बंजारे के रूप में हुई है। वह अपने पति लखन बंजारे के साथ टोनाटार गांव में रहती थी। बताया गया कि काफी देर तक घर से कोई हलचल नहीं होने पर पड़ोसियों ने आवाज लगाई। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर जब उन्होंने घर के भीतर जाकर देखा, तो रोहनी का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। आसपास खून फैला हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई।

धारदार हथियार से हमले की आशंका

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञ घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में महिला के पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए धारदार हथियार से हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है। कमरे की दीवारों और जमीन पर भी खून के छींटे मिले। पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पति की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद से मृतका का पति लखन बंजारे लापता बताया जा रहा है। पुलिस पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। फिलहाल महिला की मौत के वास्तविक कारण और घटना में किसी की संलिप्तता की पुष्टि जांच तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हो सकेगी।